टीम इंडिया को 51 रन से हार, रिकॉर्ड टूटा और साउथ अफ्रीका ने सीरीज बराबर की

Must read

मुल्लांपुर। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में भारत को 51 रन से हार मिली और साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। पहले इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहे इस मैदान पर टीम इंडिया बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 214 रन का पीछा करते हुए 162 पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में कई अहम रिकॉर्ड बने। घरेलू मैदान पर यह भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार रही। जसप्रीत बुमराह को अपने टी-20 करियर में पहली बार एक ही पारी में चार छक्के लगे। अर्शदीप सिंह का ओवर 7 वाइड की वजह से 13 गेंदों तक चला। तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। साउथ अफ्रीका ने 15 छक्के जड़कर भारत के खिलाफ अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। क्विंटन डी कॉक ने 90 रन बनाकर भारत के खिलाफ अपना पांचवां 50+ स्कोर दर्ज किया। भारतीय गेंदबाजों ने 16 वाइड फेंकीं, जो टीम के टी-20 इतिहास में सबसे खराब ओवरऑल प्रदर्शन में से एक रहा। मैच से पहले युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम पर नए स्टैंड का उद्घाटन हुआ। युवराज ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से भी बातचीत की। भारतीय पारी में शुरुआत से दबाव रहा और शुभमन गिल पहली ही गेंद पर आउट हुए। सूर्या भी रिव्यू पर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने फिफ्टी ठोकी, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article