चोट से उबरे श्रेयस अय्यर, मुंबई में बिना दर्द के की बल्लेबाजी

Must read

मुंबई। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर स्प्लीन की चोट से उबर चुके हैं और उन्होंने बुधवार को मुंबई में बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की। BCCI से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अब अय्यर को कोई दर्द नहीं है और वे सामान्य रूप से बैटिंग कर पा रहे हैं। 31 वर्षीय अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे, जब उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का कैच पकड़ा था और उनकी बाईं पसली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चोट से उबरने के बाद अय्यर अब बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चार से छह दिन तक रहेंगे, जहां उनकी फिटनेस और वापसी की टाइमलाइन का आकलन किया जाएगा। उन्होंने जिम और फिटनेस रूटीन दोबारा शुरू कर दिया है और अब तक हुए सभी मेडिकल टेस्ट और एक्स-रे में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। भारत को 11 जनवरी से **न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम** के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। हालांकि अय्यर को अभी मेडिकल क्लियरेंस मिलना बाकी है, लेकिन उनकी वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है और वे विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article