गुरप्रीत वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड से मामूली अंतर से चूके, भारत को सिल्वर

Must read

काहिरा। भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में इनर-10 के आधार पर यूक्रेन के पावलो कोरोस्टाइलोव से पीछे रहकर सिल्वर जीत गए। गुरप्रीत ने प्रिसिजन और रैपिड मिलाकर 584 अंक हासिल किए, जबकि कोरोस्टाइलोव ने अंतिम रैपिड में 100 का परफेक्ट स्कोर मारकर बढ़त बनाई। यह गुरप्रीत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा व्यक्तिगत मेडल है। भारत 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ कुल 13 पदकों पर तीसरे स्थान पर रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article