भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़ गए हैं और 6 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में हिस्सा लेंगे। राहुल भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिसका पहला मैच 20 जून से शुरू होगा। इंग्लैंड में उन्होंने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 2 शतकों सहित 614 रन बनाए हैं। इंडिया-ए इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच खेलेगी, जिसमें एक भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ होगा। 18 सदस्यीय टीम की अगुआई शुभमन गिल करेंगे, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे।
केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर एक्टिव, इंडिया-ए से जुड़कर टेस्ट की तैयारी शुरू




