राजगीर। हॉकी एशिया कप सुपर-4 में भारत और साउथ कोरिया का मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। भारत ने हार्दिक सिंह के 8वें मिनट में किए गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन कोरिया ने दो गोल कर बढ़त ले ली। तीसरे क्वार्टर तक पीछे चल रही भारतीय टीम को मनदीप सिंह ने 52वें मिनट में बराबरी दिलाई। अब भारत गुरुवार को मलेशिया से भिड़ेगा, जबकि कोरिया का मुकाबला चीन से होगा।
एशिया कप हॉकी: भारत-कोरिया का रोमांचक मुकाबला ड्रॉ




