बिहार। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए हॉकी एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से मात देकर अंक तालिका में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और विवेक सागर प्रसाद ने गोल किए, जबकि मलेशिया का एकमात्र गोल शफीक हसन ने शुरुआती मिनट में दागा। इससे पहले भारत का पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। अब टीम इंडिया 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है, चीन दूसरे और मलेशिया तीसरे स्थान पर है, जबकि कोरिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत, मलेशिया को 4-1 से हराया




