टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, जिसके चलते वे 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल पर जिम्मेदारी होगी। गिल को उपकप्तान बनाया गया है और वे टॉप ऑर्डर में कोहली की भूमिका निभाएंगे। अब तक उन्होंने भारत के लिए 21 टी-20 मुकाबलों में 578 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
एशिया कप में नई जिम्मेदारी, शुभमन गिल संभालेंगे कोहली की जगह




