नई दिल्ली। BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) चीफ मोहसिन नकवी को ईमेल भेजा है। नकवी, जो PCB चेयरमैन भी हैं, ने जवाब में कहा कि ट्रॉफी ACC ऑफिस आकर ही मिलेगी और BCCI मेल भेजकर राजनीति कर रहा है। भारत ने 28 सितंबर को पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था, लेकिन टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। अब अगर नकवी ट्रॉफी नहीं सौंपते, तो BCCI मामला ICC में उठाएगा।
एशिया कप ट्रॉफी पर विवाद, BCCI ने ACC चीफ मोहसिन नकवी को भेजा ईमेल




