मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बना लिए। ओपनर राहुल ने 46 और यशस्वी जायसवाल ने 58 रन बनाए, दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। राहुल ने इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन भी पूरे किए। साई सुदर्शन ने अपने दूसरे टेस्ट में फिफ्टी जड़ी, जबकि पंत 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक जडेजा और शार्दूल क्रीज पर डटे रहे।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत की मजबूत शुरुआत, यशस्वी और सुदर्शन ने लगाए अर्धशतक




