चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड पहली बार इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। वे जुलाई से यॉर्कशायर काउंटी क्लब से जुड़ेंगे और वनडे कप तक टीम के साथ बने रहेंगे। कोहनी की चोट के कारण IPL से बाहर होने के बाद वे दो महीने से क्रिकेट से दूर थे। गायकवाड ने कहा कि वे इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित हैं। कोच एंथनी मैक्ग्रा ने भी उनके टीम से जुड़ने पर खुशी जताई है। 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके गायकवाड ने भारत के लिए 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
ऋतुराज गायकवाड पहली बार खेलेंगे काउंटी क्रिकेट, यॉर्कशायर से जुड़ेंगे जुलाई में




