भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंच गई है और 8 जून से अभ्यास शुरू कर चुकी है। BCCI द्वारा जारी वीडियो में कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फील्डिंग प्रैक्टिस करते देखा गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद यह पहला विदेशी दौरा है, जिसमें गिल कप्तान और ऋषभ पंत उप-कप्तान की भूमिका में हैं। कोच गौतम गंभीर की देखरेख में टीम लीड्स में 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी में जुटी है।
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का अभ्यास शुरू, गिल की कप्तानी में नई शुरुआत




