अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दौड़ में सबसे आगे, आज आएगा बड़ा फैसला

Must read

अहमदाबाद। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर अंतिम फैसला आज ग्लासगो में होने वाली अहम बैठक में लिया जाएगा, जहां भारत की ओर से गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मौजूद है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड पहले ही अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर नॉमिनेट कर चुका है, जबकि नाइजीरिया को 2034 गेम्स का समर्थन देने से भारत की दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है। यदि अहमदाबाद को मेजबानी मिलती है, तो यह पहली बार होगा जब किसी बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन दिल्ली के बाहर होगा। कॉमनवेल्थ टीम दो बार गुजरात का निरीक्षण कर चुकी है और भारत ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आधिकारिक बोली जमा की है, जिसमें अहमदाबाद को आधुनिक और कॉम्पैक्ट गेम्स सिटी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 2010 दिल्ली गेम्स की सफलता और भारत के मजबूत खेल प्रदर्शन को देखते हुए यह मेजबानी ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो सकती है, खासकर क्योंकि 2030 संस्करण कॉमनवेल्थ गेम्स के 100 साल पूरे होने का प्रतीक होगा।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article