ईशान किशन की सेंचुरी से भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, टी-20 सीरीज 4-1 से जीती

Must read

तिरुवनंतपुरम। भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में 46 रन से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। ईशान किशन ने 42 गेंदों में शानदार शतक जड़ा और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को 271 रन तक पहुंचाया।

भारत की पारी में शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। सूर्यकुमार ने 30 गेंदों में 63 रन बनाए और इस दौरान अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 3000 रन भी पूरे किए। ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने मैच की दिशा पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दी।

272 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। फिन एलन ने 38 गेंदों में 80 रन बनाकर भारत को कुछ देर तक दबाव में रखा। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में रिकॉर्ड 79 रन बनाए, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 विकेट झटककर न्यूजीलैंड की रनगति पर ब्रेक लगाया। अक्षर पटेल ने 3 अहम विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को 1-1 सफलता मिली। पूरी न्यूजीलैंड टीम 225 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सीरीज 4-1 से जीती, बल्कि टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दबदबा भी कायम रखा। यह मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article