इंदौर। मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के विक्रम अवॉर्डी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि किर्गिस्तान में 5 से 7 जुलाई तक होने वाली अंडर15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने रवाना हुए ओलंपियन पप्पु यादव ने बताया कि अंडर 15 हमारी कुश्ती की नई जनरेशन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हमारे 2 पहलवानों ने भारतीय टीम में जगह बनाई यह कुश्ती के लिए आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है श्लोक प्रजापत 44 kg में व सुखमन कौर 58 kg में देश की और से किर्गिस्तान में पदक हेतु ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे भारतीय टीम में जाने पर ओलंपियन पप्पु यादव, विक्रम अवॉर्डी ओमप्रकाश खत्री, सचिव सुरेश यादव, गोविंद गुजर, विकास यादव ने पदक जीतने की पूर्व से ही बधाई दी है श्लोक प्रजापत बाणगंगा के बलभीम अखाड़े के है अखाड़े का संचालक निम्बुलाल यादव ( निम्बु पहलवान ) विख्यात पहलवान पूर्व डीएसपी राधेश्याम आर्य राजकुमार प्रजापत मुकेश यादव ( खेल विभाग ) ने भी इन्हें बधाई दे कर एशियाई कुश्ती में पदक जीतने की कामना की धीरे – धीरे मध्यप्रदेश के पहलवान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम में स्थान बनाने लगे ओलंपियन पप्पु यादव ने इसे प्रदेश की कुश्ती के लिए शुभ संकेत बताया
अंडर 15 एशिया चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के 2 पहलवान आज भारतीय टीम में किर्गिस्तान रवाना हुए




