भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अब वे रिकवरी की राह पर हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए 700+ रन बनाने के बाद सूर्या ने मुंबई प्रीमियर लीग भी खेली थी। भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले होंगे। सूर्या ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक 83 टी-20 में 2598 व 37 वनडे में 773 रन बना चुके हैं।




