शेफाली–मंधाना की रिकॉर्ड ओपनिंग से भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर, श्रीलंका 30 रन से हारा

Must read

तिरुवनंतपुरम। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में इंडिया विमेंस ने इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाया और श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 221 रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 162 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। शेफाली ने 79 रन बनाए, जबकि मंधाना ने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए 80 रन की पारी खेली और अपने 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए।

बड़े लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका विमेंस ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान चमारी अटापट्टू ने अर्धशतक जमाया, लेकिन पूरी टीम 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। यह टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका का भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। भारत की गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article