दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल वनडे और टेस्ट में पक्के सदस्य हैं, लेकिन टी-20 में उनकी जगह तय नहीं है। पिछले एक साल से उन्होंने भारत के लिए कोई टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेला और IPL में शानदार प्रदर्शन के बावजूद 2024 टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। इस बीच अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वर्कलोड और शेड्यूल को देखते हुए एशिया कप टी-20 में भी उनका चयन मुश्किल माना जा रहा है, हालांकि BCCI उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाने की योजना पर विचार कर रहा है।




