मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने और डेब्यू कप्तानी सीरीज में चार शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी। उन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक के मामले में ब्रैडमैन और गावस्कर की बराबरी की। जडेजा इंग्लैंड में नंबर-6 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने और उन्होंने इस सीरीज में पांच 50+ स्कोर बनाए। भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट की दूसरी पारी में 143 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 425/4 रन बनाकर हार टाल दी। गिल, जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शतक लगाए। सुंदर का यह पहला टेस्ट शतक था। भारत की यह सीरीज में 11वीं सेंचुरी रही, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978/79 के बाद बराबरी का रिकॉर्ड है। साथ ही यह पहली बार हुआ कि भारत के चार बल्लेबाजों (गिल, राहुल, पंत, जडेजा) ने एक ही सीरीज में 400+ रन बनाए।
शुभमन गिल और जडेजा ने बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत ने ड्रॉ कराया टेस्ट




