जॉर्जिया में चल रहे फIDE विमेंस चेस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले गेम में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख ने अपने-अपने मैच ड्रॉ कराए। हम्पी ने चीन की टिंगजी लेई को ओपनिंग में सरप्राइज देकर दबाव में डाला और ब्लैक मोहरों से आरामदायक ड्रॉ हासिल किया। वहीं दिव्या ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन झोंगयी तान के खिलाफ संतुलित खेल दिखाते हुए मजबूत बचाव के दम पर मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया। अब दोनों भारतीय खिलाड़ी बुधवार को गेम-2 में सफेद मोहरों से उतरेंगी। इस टूर्नामेंट के जरिए महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए तीन स्थान तय होंगे, जिससे कम से कम एक भारतीय का चयन तय माना जा रहा है।
शतरंज वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हम्पी और दिव्या ने पहला मुकाबला ड्रॉ किया




