विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, BCCI ने फैसले पर पुनर्विचार को कहा

Must read

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है और इस बारे में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी है। इससे पहले रोहित शर्मा ने भी गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। कोहली का हालिया टेस्ट प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वे केवल 23.75 की औसत से रन बना पाए और 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए। इस सीरीज में उन्होंने एक नाबाद शतक समेत कुल 190 रन बनाए। पिछले पांच वर्षों में कोहली ने 37 टेस्ट मैच खेले, जिनमें वे केवल तीन शतक ही जड़ सके और उनका औसत 35 से भी कम रहा। इससे पहले वे टी-20 फॉर्मेट से भी संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, IPL 2025 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने अब तक 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं और बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article