कोपेनहेगन। भारत की शीर्ष बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में चीन के चेन बो यांग और लियू यी से 19-21, 21-18, 12-21 से हारकर बाहर हो गई और ब्रॉन्ज मेडल पर रुक गई। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की आरोन चिया और सोह वुई यिक की जोड़ी को हराकर पेरिस ओलिंपिक 2024 की हार का बदला लिया था।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में सात्विक-चिराग को सेमीफाइनल हार, ब्रॉन्ज से संतोष




