लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रन चाहिए थे और 6 विकेट बाकी थे, लेकिन टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों टीमों ने पहली पारी में 387-387 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाकर भारत को 193 रन का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से सिर्फ जडेजा (नाबाद 61) और केएल राहुल (39) ही टिक पाए, बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इंग्लैंड से स्टोक्स और आर्चर ने 3-3 विकेट लिए, स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई




