रोहित शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, मिचेल की चोट से मिला फायदा

Must read

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजिशन हासिल की। रोहित ने 25 अक्टूबर के बाद कोई मैच नहीं खेला है, जबकि मिचेल चोट के कारण दो वनडे नहीं खेल सके, जिससे उनकी रैंकिंग गिर गई और रोहित आगे निकल गए।

29 अक्टूबर को रोहित पहली बार नंबर-1 बने थे और वे 38 साल 182 दिन की उम्र में इस उपलब्धि के साथ वनडे रैंकिंग के सबसे उम्रदराज शीर्ष बल्लेबाज बने थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जो 38 साल 73 दिन की उम्र में नंबर-1 बने थे। पिछले सप्ताह मिचेल ने रोहित को दूसरे स्थान पर धकेल दिया था, लेकिन अब रोहित ने पोजिशन वापस हासिल कर ली है।

टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाज

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे स्थान पर हैं। शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे और आयरलैंड के हरी टैक्टर सातवें स्थान पर हैं। टॉप-10 में कुल चार भारतीय शामिल हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में राशिद खान नंबर-1

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव एक स्थान फिसलकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अफगानिस्तान के राशिद खान पहले और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

टी-20 ऑलराउंडर्स में सिकंदर रजा नंबर-1

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने टी-20 ऑलराउंडर्स रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें यह बढ़त दिलाई। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 37 रन बनाए और चार किफायती ओवर डालकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article