रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने

Must read

दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दुबई स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने बांग्लादेश की पारी को 228 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई, जहां उन्होंने 5 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल की शानदार सेंचुरी की बदौलत 46.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुकाबला कई रिकॉर्ड्स के लिए भी यादगार रहा। रोहित शर्मा 11,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने, जबकि शुभमन गिल ने 51 पारियों में 8 वनडे शतक लगाकर अपनी फॉर्म को साबित किया। वहीं, मोहम्मद शमी सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, और विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 156 कैच पूरे किए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article