मेसी का भारत दौरा: कोलकाता में उत्साह, जल्दी विदाई पर नाराज़गी और हैदराबाद में भव्य स्वागत

Must read

कोलकाता। फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत पहुंचे। शनिवार को वे सबसे पहले कोलकाता आए, जहां उन्होंने सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन किया। हालांकि तय समय से पहले उनके रवाना होने पर बड़ी संख्या में मौजूद फैंस नाराज़ हो गए और स्टेडियम में हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के दौरान मेसी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, इंडियन सुपर लीग क्लब मोहन बागान सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका सहित कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की। फैंस से अभिवादन और ऑटोग्राफ देने के बाद वे दोपहर में स्टेडियम से निकल गए। उनके अचानक जाने से गुस्साए दर्शकों ने कुर्सियां और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में आयोजकों ने टिकट का पैसा लौटाने पर सहमति जताई। कोलकाता से रवाना होने के बाद मेसी शनिवार शाम हैदराबाद पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उप्पल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लेजर शो, फ्रेंडली मैच और अवॉर्ड सेरेमनी हुई। मेसी ने बच्चों और अन्य खिलाड़ियों के साथ मैदान पर फुटबॉल खेला और दर्शकों का अभिवादन किया। शाम के फ्रेंडली मुकाबले के बाद अवॉर्ड समारोह में मेसी ने विजेता टीम को ‘GOAT कप’ ट्रॉफी सौंपी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे होटल लौट गए। मेसी का यह दौरा यूनिसेफ से जुड़े ‘GOAT इंडिया टूर’ का हिस्सा है, जिसके तहत वे भारत के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article