मेडिकैप्स इंटरनेशनल स्कूल अंडर -14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों का एस.जी.एफ.आई. सॉफ्ट टेनिस चयन ट्रायल्स आयोजन किया जा रहा है। यहाँ दिनाक 21 से 24 जुलाई 2025 तक किया जायेगा जिसमे 150 से अधिक प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आज उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथि शामिल थे। आई.पी.एस. वरुण कपूर, स्कूल डिरेक्टर श्रीमती गीतिका अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गोपाल अग्रवाल, जिला कीडा खेल अधिकारी जिला सुनील ब अवस्थी, कीडा खेल प्रभारी अधिकारी घनश्याम करौले, हेमंत पवार, महावीर आर्य, महेश बुंदेला, निरंजन पवार, हिमांशु तिवारी, सुभाष तिवारी, भावेश बुंदेला खेल अधिकारी ये सभी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष सेन व आभार विनय चटर्जी ने माना।
मेडिकैप्स स्कूल मे एस.जी.एफ.आई. सॉफ्ट टेनिस चयन प्रक्रिया प्रारंभ




