भारत को मिली मेजबानी के बावजूद एशिया कप 2025 भारत-पाक तनाव के कारण न्यूट्रल वेन्यू UAE में 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा और भारत, पाकिस्तान, ओमान व UAE एक ही ग्रुप में हैं। भारत 10 को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा। अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचीं तो 21 सितंबर को दोबारा मुकाबला होगा, फाइनल 28 को होगा। भारत अब तक 8 बार चैंपियन बन चुका है। पिछली बार 2023 का एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल पर खेला गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज 2008 से बंद हैं और अब सिर्फ ICC या ACC टूर्नामेंट में ही भिड़ंत होती है।
भारत-पाक एक ही ग्रुप में, एशिया कप 2025 UAE में 9 से 28 सितंबर तक।




