राजगीर। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप अपने नाम किया और 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। मैच में भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागा, दिलप्रीत सिंह ने दो बार गेंद को नेट में पहुंचाया और अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। कोरिया का इकलौता गोल सोन डायन ने किया। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और एशिया कप इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम बन गया।




