टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 126 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह बॉल के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टी-20 हार रही। अभिषेक शर्मा ने 25 पारियों में 936 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि शिवम दुबे के प्लेइंग-11 में रहते हुए भारत को 37 मैच बाद पहली हार मिली। इस हार के साथ टीम इंडिया की लगातार 10 मैचों की विनिंग स्ट्रीक भी खत्म हो गई।
भारत की 10 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से हराया




