भारत की हार के बीच रोमांचक पल चमके, मार्करम की सेंचुरी से साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता दूसरा वनडे

Must read

रायपुर। दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 359 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 4 विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम ने 49.2 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने शानदार शतक लगाया और जीत की नींव रखी। मुकाबले के दौरान कई दिलचस्प पल देखने को मिले, जिनमें कोहली का डांस, तिलक वर्मा का हवा में छलांग लगाकर सिक्स बचाना और रोहित के लगातार तीन चौके शामिल रहे।

भारतीय पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के पहली गेंद पर चौका लगाने से हुई। कोहली और गायकवाड ने भी बाउंड्री से ही खाता खोला। रोहित ने नांद्रे बर्गर के ओवर में तीन चौके जमाए, हालांकि अगली ही गेंद पर आउट हो गए। ऋतुराज ने करियर का पहला वनडे शतक चौके से पूरा किया।

पहली पारी के दौरान एक दर्शक मैदान में घुसकर कोहली के पैर भी छू गया। इनिंग ब्रेक पर BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप की नई जर्सी लॉन्च की।

साउथ अफ्रीका की ओर से डी कॉक के आउट होने के बाद कोहली ने जश्न में डांस किया। मार्करम के बड़े शॉट को लॉन्ग ऑन पर तिलक वर्मा ने हवा में छलांग लगाकर सीमारेखा के बाहर जाने से बचा लिया।

भारत का पहला रिव्यू पहले ही ओवर में बेकार गया। अंत में मार्करम की 110 रन की पारी और साथी बल्लेबाजों के योगदान ने साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article