ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए, टीम की कुल बढ़त 52 रन हो गई है। यशस्वी जायसवाल 51 रन पर नाबाद हैं, उनके साथ आकाश दीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए और भारत पर 23 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के लिए क्रॉली ने 64 और ब्रूक ने 53 रन बनाए, जबकि भारत से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट लिए। भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमटी, जिसमें करुण नायर ने 57 रन बनाए। एटकिंसन ने 5 और जोश टंग ने 3 विकेट झटके। टेस्ट का तीसरा दिन शनिवार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।




