मनुका ओवल स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दोपहर 2.15 बजे से खेला जाएगा। सिडनी में रोहित और कोहली की शानदार पारियों के बाद अब फैंस की नजरें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर हैं, जो एशिया कप जीतने के बाद पहली बार टी-20 खेल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। कैनबरा में ठंड और बारिश के आसार हैं, जिससे मैच लो-स्कोरिंग हो सकता है और स्पिनर्स की भूमिका अहम रहेगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने, आज कैनबरा में शुरू होगी टी-20 सीरीज




