नई दिल्ली। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीत लिया। फाइनल में शुरुआत से ही भारत का दबदबा रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ की रेडर संजू देवी का प्रदर्शन चमकता नजर आया और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संजू की तेज रेड्स और मजबूत डिफेंस ने पहले हाफ में टीम को बढ़त दिलाई, जिसे भारत ने पूरे मैच में कायम रखा। दूसरे हाफ में ताइपे ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारत ने आखिरी मिनटों में फिर लय पकड़ी और जीत तय कर दी। भारत ने 2012 और 2025 दोनों वर्ल्ड कप में अपने सभी मुकाबले जीते हैं।
भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरा कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास




