नीरज-नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल में आमने-सामने

Must read

टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम भिड़ेंगे। नीरज ने पहले प्रयास में 84.85 मीटर का थ्रो कर सीधी एंट्री ली, जबकि नदीम ने तीसरे अटेम्प्ट में 85.28 मीटर फेंककर क्वालिफाई किया। भारत के सचिन यादव रैंकिंग के आधार पर फाइनल में पहुंचे। जर्मनी के जूलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स सहित कई दिग्गज भी गोल्ड के दावेदार हैं। नीरज डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और इस साल दोहा में 90.23 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो कर चुके हैं, वहीं नदीम पेरिस ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं और हाल की सर्जरी के बाद पहली बार बड़े इवेंट में उतर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article