दिल्ली। जीएम ओपन शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में ग्रांडमास्टर मिहाइल निकितेंको ने लुका पैइचाद्जे को हराकर अभिजीत गुप्ता के साथ सात अंकों की संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। अभिजीत ने मैनुएल पेट्रोस्यान से ड्रॉ खेला। अब निकितेंको नौवें दौर में अभिजीत के खिलाफ काले मोहरों से खेलेंगे। प्रतियोगिता के दो राउंड शेष हैं और 6.5 अंकों पर 12 खिलाड़ी हैं, जिससे मुकाबले का समापन रोमांचक होने की उम्मीद है।
दिल्ली जीएम ओपन: निकितेंको और अभिजीत संयुक्त बढ़त पर पहुंचे




