जोश इंग्लिस-एलेक्स कैरी की धमाकेदार साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा रन चेज का इतिहास!

Must read

लाहौर। जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी की शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड रन चेज कर इतिहास रच दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 356 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच जोश इंग्लिस ने 86 गेंदों में 120 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 345 रन चेस किए थे। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 165 रनों की शानदार पारी खेली, जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article