विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेली और जीत के बाद भावुक होकर हाथ जोड़ लिए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाकर बड़ी साझेदारी की। अमनजोत कौर के चौके से भारत ने जीत पूरी की। मैच से पहले दोनों टीमें ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरीं।
जेमिमा के शतक से भारत फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया




