चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, क्या बरकरार रहेगा भारत का दबदबा?

Must read

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, जो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें 259 दिन बाद आमने-सामने होंगी, पिछली बार 9 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप और 14 अक्टूबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, दोनों मैच भारत ने जीते थे। 2008 के मुंबई हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली, दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में टकराती हैं। 2013 के बाद से 11 वनडे और 8 टी-20 मैच हो चुके हैं। आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है, वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी नहीं जीत सका, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 8 में से 7 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने पांच में से तीन मैच जीते हैं, जिसमें 2017 फाइनल की यादगार जीत शामिल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article