राजकोट। इंडिया-ए ने साउथ अफ्रीका-ए को पहले वनडे में 4 विकेट से हराकर बढ़त बना ली। मेहमान टीम 53 पर 5 विकेट गंवाने के बाद पोटजिटर, फोरेस्टर और फॉर्च्यून की फिफ्टी से 285 तक पहुंची, जिस पर भारत की ओर से अर्शदीप और हर्षित ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋतुराज गायकवाड ने 117 रन की शानदार पारी खेली और अभिषेक, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी व निशांत सिंधु के उपयोगी योगदान से टीम ने 49.3 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा वनडे 16 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
गायकवाड के शतक से इंडिया-ए की आसान जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त




