भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने लगातार 18वीं बार टॉस गंवाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। विराट कोहली अब तक सीरीज में खाता नहीं खोल सके, जबकि रोहित शर्मा टीम के टॉप स्कोरर हैं। यह मैच दोनों दिग्गजों का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले दो सालों में भारत का यहां दौरा तय नहीं है। टीम इंडिया पहले ही सीरीज हार चुकी है और अब उस पर पहली बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।
कोहली-रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे, भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा




