कोहली की शतकीय धमाकेदारी और आखिरी ओवर का रोमांच, भारत ने रांची वनडे 17 रन से जीता

Must read

रांची। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया। भारत ने विराट कोहली की दमदार सेंचुरी और शीर्ष क्रम के योगदान से 349/8 का बड़ा स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में कई ऐसे पल देखने को मिले जिन्होंने मुकाबले को यादगार बना दिया।

यशस्वी जायसवाल की पहली गेंद पर चौका, विराट कोहली की धमाकेदार शुरुआत, रोहित शर्मा का छूटा कैच और ब्रेविस का हवा में उछलकर लिया गया शानदार कैच मैच के खास आकर्षण रहे। कोहली ने 38वें ओवर में चौका लगाकर शतक पूरा किया तो उसी समय एक दर्शक सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और उनके पैर छूने लगा।

केएल राहुल ने बल्ले और ग्लव्स दोनों से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने रिवर्स स्कूप पर छक्का जड़ा और विकेटकीपिंग के दौरान दो अलग-अलग रंगों के ग्लव्स पहनकर मैदान में उतरे। हालांकि उन्होंने टोनी डी जॉर्जी की दो स्टंपिंग के मौके छोड़ दिए, लेकिन कुलदीप यादव ने रिव्यू लेकर जॉर्जी को LBW करा दिया।

हर्षित राणा के आक्रामक सेलिब्रेशन, ओस के कारण गेंद बदलना और कॉर्बिन बॉश का टूटा बैट भी रोमांच बढ़ाने वाले पल थे। बॉश ने बैट बदलने के बाद अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी की।

कई उतार-चढ़ाव भरे क्षणों के बावजूद भारत ने मजबूत खेल दिखाते हुए सीरीज में बढ़त बना ली।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article