ओवल टेस्ट में रोमांचक मोड़, इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन, भारत को 4 विकेट की दरकार

Must read

ओवल टेस्ट के चौथे दिन खराब लाइट के चलते खेल जल्दी खत्म हो गया, जहां इंग्लैंड 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 339 रन तक पहुंच गया। टीम को जीत के लिए 35 रन और भारत को 4 विकेट चाहिए। जो रूट और हैरी ब्रूक ने शतक लगाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड पहली पारी में 247 और भारत 224 रन पर ऑलआउट हुआ था। इस सीरीज में अब तक 9 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article