ओलिंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, 12 जुलाई से शुरू होंगे टी-20 मुकाबले

Must read

लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले 12 जुलाई से पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स स्टेडियम में शुरू होंगे, जहां अस्थायी मैदान तैयार किया जाएगा। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में होंगे और डबल हेडर के तहत खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे और दूसरा सुबह 7:00 बजे होगा। महिला और पुरुष वर्ग में 6-6 टीमें उतरेंगी, जिसमें कुल 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन मेजबान अमेरिका की भागीदारी तय मानी जा रही है। क्रिकेट 128 साल बाद ओलिंपिक में लौटा है, इससे पहले यह 1900 में खेला गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article