शुभमन गिल की कप्तानी में भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज का पहला वनडे खेलेगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। मैच सुबह 9 बजे से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा। पर्थ में बारिश की संभावना है और पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। कोहली के पास आज शतक बनाकर किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ने और संगकारा को पीछे छोड़ वनडे इतिहास में दूसरे टॉप स्कोरर बनने का मौका होगा। मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा।
ऑस्ट्रेलिया में कोहली-रोहित की वापसी, शुभमन की कप्तानी में भारत तैयार




