भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में हार के बाद अब टीम के सामने सीरीज में बने रहने की चुनौती है। भारत ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो वनडे में हराया है और तीसरी जीत की उम्मीद कर रहा है। इस मैदान पर विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड है, जिन्होंने यहां पांच अंतरराष्ट्रीय शतक जमाए हैं। 2019 में भी उनकी शतकीय पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारत के पास जीत की हैट्रिक का मौका




