एशिया कप सुपर-4 में आज भारत-बांग्लादेश आमने-सामने

Must read

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में आज भारत और बांग्लादेश भिड़ेंगे। भारत पहले ही पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर बढ़त बना चुका है और इस जीत से फाइनल का रास्ता लगभग साफ कर सकता है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था, ऐसे में भारत को हराकर उसकी फाइनल की उम्मीदें भी मजबूत होंगी। टी-20 में भारत का पलड़ा अब तक भारी रहा है; दोनों के बीच हुए 17 मैचों में बांग्लादेश सिर्फ एक बार जीता है। भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम है जबकि बांग्लादेश शोरिफुल इस्लाम की जगह तंजिम हसन को मौका दे सकता है। हार्दिक पंड्या चार विकेट लेकर अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़कर भारत के सबसे सफल टी-20 गेंदबाज बन सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article