41 साल बाद एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप और सुपर-4 में भारत ने दोनों बार पाकिस्तान को हराया है, लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर वापसी की है। फाइनल का नतीजा पिच और टॉस, भारत की दमदार ओपनिंग जोड़ी, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी-हारिस रऊफ की तेज गेंदबाजी और भारत की कुलदीप यादव समेत स्पिन तिकड़ी के प्रदर्शन पर टिका होगा।




