लंदन के ओवल में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाकर इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया। यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि आकाशदीप, जडेजा और सुंदर ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड ने दिन खत्म होने तक 1 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अभी 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 8 विकेट लेने हैं, क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट हो गया था, जिससे उसे 23 रन की बढ़त मिली थी। भारत की पहली पारी में करुण नायर ने फिफ्टी लगाई थी।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया




