लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने दिन खत्म होने तक 4 विकेट पर 251 रन बना लिए। जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन पर नाबाद लौटे। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 79 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ाने के बाद ओली पोप (44) और रूट ने पारी को संभाला। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 2, जबकि बुमराह और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।




