इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भारत के अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को शॉर्टलिस्ट किया है। अभिषेक ने एशिया कप में 7 मैचों में 314 रन बनाकर भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि कुलदीप ने 17 विकेट झटके। वहीं, ब्रायन बेनेट ने टी-20 वर्ल्ड कप अफ्रीकन क्वालिफायर में 9 मैचों में 497 रन ठोके।
आईसीसी ने सितंबर प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए अभिषेक, कुलदीप और बेनेट को नामित किया




